बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

गजब का साहस, मुलताई क्षेत्र के आरोपियों ने चुराए थे जेएच कॉलेज परिसर से चंदन के पेड़, दोनों गिरफ्तार, डेढ़ क्विंटल लकड़ी जब्त

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के जेएच कॉलेज परिसर में लगे चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दोनों आरोपी मुलताई क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। गजब का दुस्साहस दिखाते हुए कॉलेज परिसर से पेड़ चुराए थे। यही नहीं बैतूल शहर में ही वह लकड़ी बेचने का प्रयास भी वे कर रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी गंज बैतूल द्वारा थाना गंज बैतूल में रिपोर्ट की गई कि 10 मार्च 2022 की दरम्यान रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेएच कालेज परिसर में लगे चंदन के पेड़ काटकर चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गंज में धारा 379 भादंवि एवं भारतीय वन अधिनियम का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे स्टेशन बैतूल के पास दो व्यक्ति चंदन की लकड़ी का सेम्पल लेकर बेचने के लिये घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर रेल्वे स्टेशन के पास बैतूल से दो व्यक्तियों को चंदन की लकडी का सेम्पल सहित पकड़ा गया।

    नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपने नाम माधौ उर्फ गुड्डू पिता जंगलिया आहके (38) निवासी ग्राम वायगांव थाना मुलताई और प्रयाग पिता रामराव टेकाम (36) निवासी ग्राम जावरा थाना साईंखेड़ा के होना बताया।

    मुख्यमंत्री विद्युत बिल में राहत योजना : बैतूल जिले में बिजली उपभोक्ताओं के 35 करोड़ रुपए हुए माफ

    पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि उन्होंने जेएच कॉलेज बैतूल से आरी एवं कुल्हाड़ी से चंदन के पेड़ काटकर चोरी किए थे। जिनकी निशादेही पर ग्राम लाखापुर के पास जंगल में नाले से लगभग डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियां जप्त की गई एवं आरोपियों प्रयाग एवं माधौ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है।

    उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक प्रज्ञा शर्मा, एसआई छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक अजय, महेन्द्र की था एएसआई रामस्वरूप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक तरुण, आरक्षक्त नितीन, सचिन पाटिल, अतुल एवं चालक प्रधान आरक्षक भारतेंदु आरसे की सराहनीय भूमिका रही।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button