बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता को नाव में सवार कर गंगा नदी पार कराने की सजाई आकर्षक झांकी

  • विजय सावरकर, मुलताई
    पवित्र नगरी में बुधवार को निषादराज जयंती पर भोई मांझी मछुआ समाज द्वारा निषादराज की शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 3 बजे नेहरू वार्ड में स्थित नागदेव मंदिर से बाजे-गाजे के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में केवट द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता को नाव में सवार कर गंगा नदी पार कराने की आकर्षक झांकी शामिल थी।

    यात्रा में मांझी समाज के सदस्यों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे। श्रीराम और निषादराज के जयकारे लगाते हुए ताप्ती सरोवर की परिक्रमा कर यात्रा सरोवर के तट पर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां पूजा अर्चना कर यात्रा का समापन किया।

    मांझी समाज के श्यामू ढोमने,दिनेश कुरवाडे,राजा अमझरे,मोहन ढोमने,अमित अमझरे ने बताया कि निषादराज, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त थे। समापन पर सभी समाज बंधुओं ने निषादराज की भक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button