Protest : महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि

बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा के आह्वान पर ब्लॉक, जिला और पूरे प्रदेश में डीजल पेट्रोल रसोई गैस व अन्य चीजों की बेजा मूल्य वृद्धि के विरोध में आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज देशमुख के नेतृत्व में हसलपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। विरोध स्वरूप गैस सिलेंडर पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में 2 मिनट का मौन धारण कर सरकार की सद्बुद्धि और महंगाई कम करने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश और राज्य की सरकार जनता पर अधिक आर्थिक बोझ डाल रही है। जिससे जनता त्रस्त हो चुकी है। लेकिन केंद्र और राज्य की अंधी-बहरी सरकारों को जनता की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने कहा कि एक हफ्ते में 10 बार पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। गैस सिलेंडर के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जिससे जनता परेशान है। केंद्र और राज्य की सरकार को जनता के हित में सोचते हुए कार्य कर दामों को कम करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री छन्नू बेले, वीरेन्द्र बर्थे, जितेंद्र शर्मा, विमल बेले, नितिन गाडरे, अनुभव गोहे, भगवान दास छतवानी, प्रदीप कोकाटे, सीमा अतुलकर, रेखा कनोजिया, मोनिका निरापुरे, नितिन सराटकर, मनीष नागले, चंदू देशमुख, हफीज खान सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।




