बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

farmers’ protest : नहीं मिली फसल बीमा की राशि, विरोध में पदयात्रा करेंगे 3 गांवों के किसान

  • विजय सावरकर, मुलताई
    मुलताई तहसील क्षेत्र के कई ग्रामों के किसान आज भी वर्ष 2020 में बर्बाद हुई रबी की फसल के नुकसान के एवज में फसल बीमा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जहां कुछ ग्रामों के किसानों को फसल बीमा की राशि मिल गई है। वहीं कई ग्राम ऐसे हैं जहां नुकसान होने के बावजूद किसानों को फसल बीमा नहीं मिल पाया है। इन परिस्थितियों में किसान अपनी आवाज जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

    किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को ब्लॉक के ग्राम डिवटिया, कान्हाबघोली, आमाबघोली के किसान अपने-अपने ग्रामों से पदयात्रा करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर फसल बीमा देने की मांग करेंगे। किसान संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष कृपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि वर्ष 2020 में रबी की फसल नष्ट हुई थी। नुकसान के एवज में दो बार 33 प्रतिशत राशि प्रभावित किसानों को प्रदान की गई थी। वहीं शेष राशि प्रशासन द्वारा आज तक नहीं दी गई है।

    फसल बीमा की राशि प्रदान करने में भी भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए कई ग्रामों के किसानों को फसल बीमा की राशि से वंचित कर दिया गया है। श्री सिसोदिया ने बताया कि बीते 12 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि ट्रांसफर की थी। लेकिन आज तक ग्राम डिवटिया, कान्हाबघोली, आमाबघोली के किसानों के खाते में फसल बीमा की राशि जमा नहीं हुई है।

    इस भेदभाव से किसान खासे आक्रोशित हैं। अपनी समस्या की सुनवाई नहीं होने से अब शुक्रवार को अपने-अपने ग्राम से पदयात्रा निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। उसके बाद भी फसल बीमा की राशि का भुगतान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय तक पदयात्रा की जाएंगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button