बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

liquor store : स्कूल और छात्रावास के पास शुरू होगी शराब दुकान: जानकारी मिलते ही बिफरे ग्रामीण, स्थान बदलने की मांग

  • विजय सावरकर, मुलताई
    मुलताई नगर के समीप ग्राम कामथ में प्रारंभ हो रही शासकीय शराब दुकान का स्थान परिवर्तन करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। बुधवार को ग्राम पंचायत कामथ के ग्राम प्रधान रुपराव चढोकार, ग्राम पटेल संतोष कुमार डोंगरदिए के साथ ग्रामीण रवि साहू, विकास पवार, छोटेलाल साहू, सुरेश साबले,विट्ठलराव उबनारे सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम हरसिमरन कौर को ज्ञापन सौंपकर बताया 25 मार्च को ग्राम पंचायत द्वारा शराब दुकान खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया था।

    इसमें मोंग्या नाला से मुलताई की ओर या नागपुर रोड के आसपास ग्रामवासियों को आपत्ति नहीं हो ऐसी जगह का चयन शराब दुकान संचालन के लिए किए जाने उल्लेख किया था। लेकिन शासकीय शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा जगह का चयन करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र में उल्लेखित मापदंडों का पालन नहीं किया है। शराब दुकान के संचालन के लिए जिस जगह का चयन किया है वह उचित नहीं है।

    ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया ठेकेदार द्वारा जिस स्थल पर शराब दुकान संचालित करने के लिए दुकान मालिक से अनुबंध किया है। उस स्थल के समीप मंदिर है। शासकीय अनुसूचित बालक छात्रावास मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। प्राथमिक शाला, आंगनवाड़ी भवन पंचायत भवन भी मात्र 100 मीटर के दायरे में है। साथ ही आवासीय क्षेत्र होने के कारण शराब दुकान संचालन से क्षेत्र के रहवासियों को दिक्कत होना तय है।

    ग्रामीणों ने बताया दुकान मालिक द्वारा किराया अनुबंध के पहले ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं किया है। ठेकेदार द्वारा स्थल चयन सूचना भी ग्राम पंचायत को नहीं दी गई। ग्राम प्रधान, ग्राम पटेल सहित ग्रामीणों ने शासकीय शराब दुकान का स्थान परिवर्तित किए जाने की मांग ज्ञापन में की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button