देश/विदेश

Oscars 2022: शो के होस्ट क्रिस ने उड़ाया विल स्मिथ की पत्नी का मजाक, एक्टर ने स्टेज पर जाकर जड़ दिया थप्पड़

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट में ऐसा कुछ हुआ जो इस अवॉर्ड सेरेमनी के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ।  इवेंट के दौरान विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस से लेकर दर्शक तक सभी इस सीन को देखकर हैरान रह गए हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि हमेशा कूल दिखने वाले विल स्मिथ ने ऐसा कुछ किया।

इस लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी घटना का लाइव… https://twitter.com/cjzer0/status/1508269982601392138?t=eHQJgUX1SNIxEzHiaEiLlw&s=19

अब ये सब हुआ क्यों इसके बारे में हम आपको बताते हैं। दरअसल, क्रिस ने विल की पत्नी को लेकर मजाक किया था जो एक्टर को पसंद नहीं आया। यही वजह है कि वह अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और वहां खड़े हुए विल को जोरदार थप्पड़ मारा और फिर वहां से चले गए। क्रिस तो पहले शॉक्ड ही हो गए कि ये अचानक उनके साथ क्या हुआ। इसके बाद वह विल से बात करते हैं और फिर विल अपनी सीट से चिल्लाकर कहते हैं कि अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना।

बता दें कि पहले तो फैंस को लगा कि ये सब शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा है। लेकिन बाद मे ंकुछ वीडियोज आए जिसमें विल रोते हुए भी दिखे जिसके बाद फैंस को यकीन हुआ कि ये सब सच में हुआ है। इतना ही नहीं विल ने अपनी स्पीच में शो के मेकर्स से माफी भी मांगी है।

विल को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

दरअसल, विल को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। जब वह अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए तो उन्होंने अपनी स्पीच में माफी मांगी। विल ने कहा, मैं अकादमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं जो बाकी नॉमिनेट हुए हैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं एक क्रेजी पिता की तरह लग रहा हूंं, जैसा उन्होंने रिचर्ड विलियम्स को लेकर कहा। लेकिन प्यार आपको क्रेजी चीजें करने को मजबूर कर देता है।

इमोशनल हो गए थे विल

जब ये सब बवाल हो गया तब ब्रेक के दौरान डेनजल वॉशिंगटन और टाइलर पैरी, विल को समझाते नजर आए। डेनजल ने विल को गले लगाया और उन्हें शांत किया। विल इस दौरान बहुत इमोशनल हो गए और पत्नी जादा के साथ बैठ गए। विल की आंखों में आंसू भी आ गए थे।

न्यूज एंड फोटो सोर्स : https://www.livehindustan.com/entertainment/story-oscar-2022-will-smith-slap-show-host-chris-rock-for-joking-about-his-wife-watch-video-6124471.amp.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button