Attack On Woman : खेत में अकेली सोई महिला पर युवक ने किया हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में खेत में अकेली सो रही महिला पर एक युवक ने लाठी से हमला कर दिया। चिचोली में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। चिचोली में ही एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी बैतूल रेफर किया है।
आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस के योगेश पवार ने बताया कि चिचोली थाना अंतर्गत माँगारोड़ी स्थित खेत में सम्मो पति दीपचंद कुमरे (45) निवासी सिंगराई खापा अकेली थी। रात में वह सो रही थी। उसी बीच अज्ञात कारणों से ओझा नाम के युवक ने लाठी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजन उसे चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 108 की सहायता से जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। युवक ने लाठियों से कई बार उसके सर पर वार किए। जिसमें महिला को गंभीर चोट आई है।
सामने से आ रहे वाहन की हेड लाइट से खोया संतुलन

चिचोली थाना अंतर्गत ग्राम सीताडोंगरी में भगवानदास पिता शिवदीन वरकड़े खेत से चिचोली आ रहा था। इस बीच सामने से आ रहे वाहन की हेड लाईट की वजह से युवक का संतुलन बिगड़ गया। जिसमें बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
घायल युवक को इलाज के लिए चिचोली अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है।



