बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कुएं में तैरते मिला 27 वर्षीय युवती का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवती का शव कुएं में तैरते मिला है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार आठनेर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम साईंखेड़ा खुर्द में मंजू पिता स्वर्गीय शेषराव धोटे (27) का शव कुएं में पड़ा है। इस सूचना पर आठनेर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

    इधर मौके पर पहुंचे आठनेर थाना के सब इंस्पेक्टर (SI) आदित्य करदाते ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि युवती कुएं पर पानी लेने गई थी। सम्भवतः धोखे से पाँव फिसलने से युवती की मौत हुई है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button