बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पांढुर्णा से आकर की थी आमला हनुमान मंदिर में चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेवर और नकदी जब्त, 500 रुपये किए खर्च

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    आमला पुलिस ने हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी के 5 जोड़ी चांदी की आंखें, 1 मंगलसूत्र और नकद राशि भी जब्त कर ली है। मंदिर में हुई इस चोरी के कारण लोगों में खासा रोष था। हिन्दू संगठनों ने घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया था।

    जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रात्रि में हनुमान मंदिर के पीछे की खिड़की से अज्ञात चोर द्वारा मंदिर में जाकर दान पेटी में रखी 5 जोड़ी चांदी की आंखें व नगदी करीब 3000 रुपये तथा हनुमान मंदिर के पास में ही दुर्गा माता मंदिर से माता जी के गले से मंगलसूत्र, चांदी की आखें अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर लिए थाना आमला एवं थाना मुलताई की पृथक-पृथक पुलिस टीम गठित की गई थी।

    पुलिस टीम द्वारा चोरी के संदेह के आधार पर करण पिता जगसिंह भादा (सिक्लीकर) निवासी पाण्ढुर्णा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। जिसके द्वारा थाना आमला क्षेत्र में मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया गया। उससे चोरी का मशरूका 5 जोड़ चांदी की आंखें, 1 मंगलसूत्र, नकदी 2500 रुपये विधिवत् जप्त किये गये। तथा आरोपी करण द्वारा 500 रुपये खर्च करना बताया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button