बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
छह माह पहले ही हुई थी शादी, पता नहीं क्या हुआ कि नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने सोमवार अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी 6 माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को शाहपुर लाकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खारी में सुखवती पत्नी संदीप राठौर (24) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने बताया कि मृतिका की सास घर में कपड़े धो रही थी। उसी बीच सास ने देखा कि बहू ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ है। जो बार-बार आवाज देने पर भी नहीं खोल रही थी।
कुछ संदेह होने पर उन्होंने ग्रामीणों को जाकर बताया और सभी लोगों ने एकत्रित होकर दरवाजे को तोड़ा। दरवाजे टूटते ही देखा कि महिला फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।



