बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : बाइक सवार दम्पती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल, किया रैफर, हेलमेट के हो गए टुकड़े

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे (NH) पर सोमवार को एक और हादसा हो गया। बैतूल के मुलताई नगर में वीआईपी स्कूल के सामने मार्ग से जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दम्पती गिरकर घायल हो गए।

    महाराष्ट्र की सावनेर तहसील के ग्राम गड़ेगांव निवासी कवडू पिता इंदल कोल्हे (55), पत्नी शालूबाई को लेकर बाइक से मुलताई में रिश्तेदार के घर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सोमवार सुबह 11.30 बजे दरमियान हाईवे पर वीआईपी स्कूल के सामने कवडु की बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

    दुर्घटना में दोनों गिरकर घायल हो गए। सूचना पर दोनों घायलों को एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस से अस्पताल इलाज के लिए लाया। कवड़ू के पैर और हाथ में, शालुबाई के कंधे और पैर में चोट आई। डॉक्टर ने इलाज कर दोनों को रेफर कर दिया है।

    हेलमेट होने से बच गई जान

    बाइक चालक कवडु हेलमेट पहने हुए था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सीमेंट रोड पर गिर गया। जिससे हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हालांकि हेलमेट के कारण कवडु के सिर में चोट नहीं आई। जिससे उसकी जान बच गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button