बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से गेहूं की फसल में लगी आग, देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठा खेत

  • नीलेश साहू, झल्लार
    गर्मी के शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं भी घटने लगी हैं। आए दिन कहीं ना कहीं खेतों में विभिन्न कारणों से आग लग रही है और इससे किसानों को तगड़ा नुकसान पहुंच रहा है। बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं।

    बैतूल के भैंसदेही ब्लॉक के चिचोलाढाना में भी आज एक किसान के खेत में स्पार्किंग के कारण आग लग गई। यहां किसान दिलीप साहू के गेहूं के खेत में ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से लगी भीषण आग लग गई। किसान की फसल पक चुकी थी और कटाई चल रही थी। इसी बीच आग लग गई। रूखमणी साहू ने बताया कि अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। आग तेजी से फैली और खेत धूं-धूं कर जलने लगा।

    आग लगने से एक से डेढ़ एकड़ खेत की फसल जलकर खाक हो गई है। खैरियत रही कि आग दिन के समय लगी थी। इससे समय रहते आग पर काबू पाने में मदद मिली। रास्ते से आने-जाने वालों ने भी आग बुझाने में मदद की। अन्यथा पूरा खेत ही आग की चपेट में आ चुका होता।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button