बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बजरंगियों ने पिकअप से ले जा रहे 5 मवेशी बचाए, पुलिस को सौंपे आरोपी और वाहन

बैतूल। बजरंग दल भौरा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप से ले जाए जा रहे 5 गोवंश को बचाने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए वाहन और आरोपियों को भौरा पुलिस को सौंपा है। यहां आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

बजरंग दल भौरा के गौरव पटवा ने बताया कि भौरा के पास ढोढरामोहर रेलवे गेट पर दोपहर 2 बजे के लगभग एक पिकअप को पकड़ा गया। इसमें बेरहमी से 5 बैल भरे हुए थे। इस गोवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। यह पिकअप बंजारीढाल की बताई जा रही है। इसे चंद्रसिंह चला रहा था। जबकि वाहन में साबुलाल भी था।

दोनों आरोपियों सहित गोवंश और वाहन को भौरा पुलिस चौकी ले जाया गया। यहां दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। गोवंश को गौशाला पहुँचाया गया है। गोवंश को बचाने में फगन यादव, गौरव पटवा, दिलीप माधव, अक्कू उइके, शुभम चौरे, हर्षित सोनी, आकाश नावरे, अमन पलासे की मुख्य भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button