बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल के इस क्षेत्र में हो गई रविवार को 15 मिनट बारिश

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल शहर और जिले का मौसम भले ही पूरी तरह खुला हो, लेकिन इसी दौरान शहर से सटे चिखलार क्षेत्र में रविवार दोपहर में करीब 15 मिनट तेज बारिश हो गई। इससे सड़क से आवाजाही कर रहे बाइक सवारों की फजीहत हो गई।

    पिछले कई दिनों से मौसम बिल्कुल साफ है। यहाँ तक कि मौसम विभाग ने भी बारिश हो सकने जैसी कोई भविष्यवाणी हाल-फिलहाल नहीं की है। इसके बावजूद रविवार दोपहर में अचानक चिखलार क्षेत्र में तेज बारिश हो गई। इससे अपने कामों से घरों से निकले लोगों को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा। वन क्षेत्र होने से बाइक सवारों को छिपने को भी कहीं जगह नहीं मिल सकी। उन्हें बारिश में भीगना पड़ा।

    खास बात यह है कि यह बारिश केवल और केवल चिखलार क्षेत्र में ही हुई। बैतूल शहर में कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए, लेकिन जल्द ही मौसम साफ हो गया। यही कारण है कि चिखलार क्षेत्र की ओर से गीले होकर आने वाले बाइक सवारों को लोग बड़े आश्चर्य से देखते नजर आए। वे यही सोच रहे थे कि यह लोग गीले कैसे हो गए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button