बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दो ट्रेनों में छापे, बगैर टिकट पकड़ाए 647 यात्री, 5.24 लाख का जुर्माना

File Photo
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    मध्य रेल (Central Railway) सतर्कता और टिकट चैकिंग टीम ने नागपुर मंडल के नागपुर-बैतूल खंड पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़ी कार्यवाही की है। इस टीम द्वारा विशेष संयुक्त छापामार कार्यवाही में 647 अनधिकृत यात्रियों (unauthorized passengers) को पकड़ कर उनसे 5 लाख, 24 हजार, 820 रुपये बतौर जुर्माना (Fine) वसूल किए गए हैं।

    मध्य रेल नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राम पॉल बरपग्गा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य रेल की विजिलेंस टीम और टिकट चेकिंग टीम ने 16 फरवरी 2022 को नागपुर मंडल के नागपुर-बैतूल सेक्शन में ट्रेन नंबर 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22670 पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर एक विशेष संयुक्त छापामार कार्यवाही की।

    इस कार्यवाही के दौरान इन दोनों ट्रेनों से अनधिकृत यात्रियों के 647 मामले पकड़े और 5,24,820 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में उनसे वसूल की गई। विशेष जांच के तहत सभी सामान्य और शयनयान डिब्बों की गहन जांच की गई। अचानक हुई इस कार्यवाही के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया था।

    श्री बरपग्गा ने बताया कि मध्य रेल अनधिकृत यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच के लिए समय-समय पर ऐसी विशेष जांच करता है। जिससे वास्तविक यात्रियों को असुविधा और रेलवे को राजस्व की हानि न हो। मध्य रेल की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button