बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शिवरात्रि पर गंगाजल से करें भोले का अभिषेक, सभी डाक घरों में उपलब्ध

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    देवों के देव महादेव के सबसे बड़े त्यौहार महाशिवरात्रि पर उनका गंगाजल से अभिषेक करने की तमन्ना लिए श्रद्धालुओं को इस बार गंगाजल की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्हें आसानी से गंगाजल उपलब्ध हो रहा है। केवल बैतूल ही नहीं बल्कि जिले के सभी डाक घरों और उप डाक घरों में यह उपलब्ध है।

    गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल श्रद्धालुओं को भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा महज 30 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस गंगाजल की बोतल को जो भी लेना चाहते हैं, वे जिले के किसी भी डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य डाक घर बैतूल के पोस्ट मास्टर व्हीके विश्वकर्मा ने बताया कि भारत सरकार की जन उपयोगी सेवा के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग द्वारा इस पहल की गई है।

    उन्होंने बताया कि आम श्रद्धालु शिवरात्रि में भगवान शिव जी का अभिषेक गंगाजल से करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें आसानी से गंगा जल उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे ही श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री के शुद्ध जल की यह बोतल उपलब्ध कराई गई है। गंगाजल की यह बोतल मात्र 30 रुपए में प्रधान डाक घर बैतूल एवं जिले के सभी उप डाक घरों से खरीदी जा सकती है। श्रद्धालु सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक गंगा जल डाक घर से ले सकते हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button