बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
40 वर्षीय महिला का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी का माहौल

बैतूल। मुलताई थाना के अंतर्गत वाली मासोद चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरडी में एक महिला का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मासोद चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ग्राम सिरडी में गाँव से लगभग एक किमी दूर महिला का शव मिला है। मृतिका की शिनाख्त गुंता बाई पत्नी श्रीराम मसराम (40) निवासी सिरडी के रूप में की है। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालंकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के चलते गांव में सनसनी फैल गई है।



