बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए चिचोली अस्पताल भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरई खापा के दीपक पिता मुन्नालाल विश्वकर्मा (20) ने रात में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। उसने अपने घर के बगल में ही फांसी लगाई है। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें फांसी के फंदे पर झूलती लाश नजर आई। परिजनों ने इस पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर चिचोली टीआई अजय सोनी स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा है। अभी फांसी लगाए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चिचोली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।



