बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

किसानों के लिए जरूरी सलाह, यूरिया से बेहतर और प्रभावी विकल्प है नैनो यूरिया 

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    इफको नैनो यूरिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास केपी भगत एवं सहायक संचालक रामबीर राजपूत द्वारा शनिवार को डीडीए कार्यालय से वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मार्केटिंग फेडरेशन के खाद प्रभारी नितेश गोतिया, क्षेत्र अधिकारी इफको गौरव पाटीदार, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थिति रहे।

    इस मौके पर डीडीए केपी भगत ने बताया कि नैनो यूरिया यूरिया की तरह पौधों को नाइट्रोजन प्रदान करने का उत्तम स्रोत है। यह सभी फसलों के लिए उपयोगी है। यह पर्यावरण को यूरिया के अंधाधुंध प्रयोग के होने वाले कुप्रभाव से बचाता है। वहीं भण्डारण एवं परिवहन के खर्चों से भी बचाता है। साथ ही नैनो यूरिया पानी की कमी में भी अच्छा कार्य करता है। जिस जमीन में कम पानी है वहां भी यह अच्छा प्रभाव देता।

    सहायक संचालक रामबीर राजपूत ने बताया कि नैनो यूरिया व्यक्ति, पर्यावरण, वनस्पति, मृदा एवं उसमें पाये जाने वाले सूक्ष्म एवं अन्य जीव-जन्तुओं के लिए भी सुरक्षित है। नैनो यूरिया की 500 एमएल बॉटल की कीमत 240 रुपये है। जो कि लगभग 1 बोरी यूरिया के समतुल्य है। नैनो यूरिया को फसलों पर छिड़काव के लिए उपयोग किया जाता है। इस अवसर पर जिले खाद विक्रेता मौजूद थे। 

    नैनो यूरिया की जानकारी देगा प्रचार वाहन

    गौरव पाटीदार ने बताया कि यह अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है। यह प्रचार वाहन पूरे जिले में 15 दिनों तक भ्रमण कर कृषकों को नैनो यूरिया के लिए जागरूक करेगा। श्री पाटीदार ने बताया कि नैनो यूरिया तरल होता है जिसे सीधे पौधों पर डाला जाता है। यह यूरिया से बेहतर और प्रभावी विकल्प है। इसके उपयोग में आने से यूरिया की होने वाली किल्लत से भी कृषक बच पाएंगे और इसके उपयोग से जमीन की उपजाउ क्षमता बनी रहती है। 

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button