बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: पोल से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

  • टीटू शेटे, बोरदेही
    शनिवार-रविवार की रात बोरदेही में नई तहसील के पास कलमेशवरा-बामला जोड़ पर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने से यह दुर्घटना हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    कल रात में पूरे इलाके में घना कोहरा छाया था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रात के घने कोहरे की वजह से पोल नहीं देख पाया। इस बीच रात 11.45 बजे तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक रोड पर गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। अधिक खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    कहा जा रहा है कि बाइक सवार बारखडी़ का रहना वाला है। सूचना पर बोरदेही मौके पर पुलिस पहुँच गई थी। बोरदेही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर परिवार को सूचना दे दी है। बताया जाता है कि रात में ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। आज सुबह पीएम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button