Accident: रात में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, सुबह देखा ग्रामीणों ने

घोड़ाडोंगरी तहसील में चोपना थाना क्षेत्र के कटासुर गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।
चोपना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटासुर गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुही गांव निवासी हेमराज धुर्वे (22) की मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी 108 एम्बुलेंस एवं चोपना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें… इंदौर हाइवे पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि हेमराज धुर्वे अपने एक दोस्त के यहां गोलाई गांव गया था रात करीब 1.30 बजे वह गोलाई गांव से वापस कुही गांव जा रहा था। इसी दौरान कटासुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
यह भी पढ़ें… 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, झाड़ियों में घायल पड़े थे सवार युवक
इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चोपना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया जा रहा है। सम्भवना जताई जा रही है कि रात में तत्काल उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।



