जब CM Shivraj Singh Chauhan ने अपने बैतूल प्रवास के दौरान लिए 100-100 रुपये…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि का वितरण करने बैतूल आए थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में भी शामिल हुए। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल गंज मंडल के टैगोर वार्ड के बूथ क्रमांक 113 में समर्पण निधि अभियान में शामिल हुए।
उन्होंने बूथ के अंतर्गत रश्मि साहू, सोहन कसारे, राजेश मदान, रेखा पंवार की 100-100 रुपये की समर्पण निधि प्राप्त कर उन्हें रसीद प्रदान की। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योेगेश पंडाग्रे, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, बूथ क्रमांक 113 के अध्यक्ष मनोज तरूडकर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समर्पण निधि अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ से कहा कि सक्षम भाजपा बनाने के लिए हमें हर बूथ को सक्षम बनाना होगा। सक्षम और मजबूत भाजपा ही देश के सामने आ रही चुनौतियों से मुकाबला कर सकती है। श्री चौहान ने कहा कि स्व. कुशाभाउ ठाकरे ने प्रदेश और देश में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की है।
उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को मजबूत बनाने में लगा दिया। यह वर्ष उनका जन्मशताब्दी वर्ष है। पार्टी इसे संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इस वर्ष समर्पण निधि उनके प्रति श्रृद्वांजलि है। श्री चौहान ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलती है।
उन्होंने कहा कि समर्पण निधि अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बूथ विस्तार अभियान ने इतिहास बनाया उसी तरह यह अभियान भी इतिहास रचेगा।



