बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवती समेत दो लोग घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले के चोपना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक-युवती घायल हो गए। दोनों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 9 बजे के कोल्हिया गांव की छोटी पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसमें ड्राइवर के अलावा दो लोग ओर मौजूद थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ।

    ट्राली में बैठे एक युवक और एक युवती घायल हो गए। जिसमें से युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button