बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में एक और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए दो

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881

    शाहपुर के मोतीढाना में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो पर पहुंच गया है। दो अन्य संदिग्ध मरीजों के सैम्पल दोबारा जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
    यह भी पढ़ें… बैतूल जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
    शाहपुर के मोतीढाना में विगत 7 दिसम्बर को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसके प्राथमिक संपर्क में आने वाले 60 और अन्य 11 लोगों की सैम्पलिंग करवाई थी। इनमें प्रायमरी कांटेक्ट में आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
    यह भी पढ़ें… कोरोना रिटर्न: जिले में एक और पॉजिटिव मिला, मचा हड़कंप
    बीएमओ डॉ. गजेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह व्यक्ति पहले आए पॉजिटिव के प्राथमिक संपर्क में था। दोनों एक साथ एक धार्मिक स्थल पर काम कर रहे थे। इसके अलावा दो अन्य लोगों की रिपोर्ट हाईली सस्पेक्टेड है। आशंका है कि वे भी पॉजिटिव हो सकते हैं।इसलिए उनके सैंपल दोबारा भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रायमरी कांटेक्ट में आए 58 लोगों में से 50 की रिपोर्ट आ गई है।
    यह भी पढ़ें… कोरोना रिटर्न: बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक का युवक पॉजिटिव

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button