बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शहीदों को शौर्य डिफेंस एकेडमी में अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य सेना अधिकारियों को शौर्य डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकेडमी के बच्चों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाजसेवी अरुण गोठी एवं पूर्व खिलाड़ी लल्ली वर्मा भी उपस्थित थे। एकेडमी के पूरे स्टॉफ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालक नीता वराठे ने बच्चों को स्वर्गीय श्री रावत के गुणों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कोच एवं संचालक श्रीराम यादव ने दो मिनट का मौन करवाकर कार्यक्रम का समापन किया। मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित कैलाश वराठे ने कहा कि शहीदों के जाने का गम नहीं किया जाता, उनके विचारों को जीवन में आत्मसात किया जाता है। इस अवसर पर कोच शबाना खान एवं अभिभावक भी उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button