बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मासूम खुशी ने पापा के जन्मदिन पर बुजुर्गों को कराया भोजन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के प्रसिद्ध ग्राफिक्स डिजाइनर रहे स्वर्गीय सुनील पांसे का जन्मदिवस को पांसे परिवार ने स्मृति स्वरुप मनाया। आज 8 दिसंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी बेटी खुशी एवं पत्नी उर्वशी पांसे के अलावा अन्य परिजन व पारिवारिक मित्र मातोश्री वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां स्वर्गीय पांसे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बेटी खुशी ने केक काटकर अपने पापा को हैप्पी बर्थडे कहा।

    गौरतलब है कि श्री पांसे जिले के प्रसिद्ध ग्राफिक्स डिजाइनर होने के साथ-साथ मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी रहे। आज उनके जन्मदिन पर ईष्ट मित्रों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए पुरानी स्मृतियां साझा की। पुष्पाजंलि के बाद श्रीमती पांसे एवं खुशी के अलावा उपस्थित सभी सदस्यों ने बुजुर्गों को भोजन कराया। इस दौरान सभी बुजुर्गों ने पांसे परिवार की बिटिया के सुखी सम्पन्न जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। श्री पांसे को याद कर सभी की आंखें नम हो गई। शाम को पापा की स्मृति में नेहरु पार्क में बिटियां खुशी द्वारा अपनी बर्ड्स ऑफ बैतूल टीम के साथ पांच पौधे भी रोपे गए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button