बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ममता मालवी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की बैतूल जिला अध्यक्ष

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने 3 जिलों में मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें बैतूल जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ नेत्री ममता बबलू मालवी को सौंपी गई है। श्रीमती मालवी इससे पूर्व पार्टी में कई अहम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। वे सबसे पहले महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रहीं, इसके बाद जिला महामंत्री और फिर जिला उपाध्यक्ष पद पर वे रहीं। इसके अलावा वर्ष 2010 से 2014 तक बैतूल नगर पालिका परिषद में विवेकानंद वार्ड से पार्षद रही। वे शासकीय कन्या महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि भी रहीं। भाजपा नेत्री ममता मालवी को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति के सभी पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बैतूल के अलावा शिवपुरी में सीमा शिवहरे और हरदा में अनिता अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button