बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में रैपिड राउंड रोबिन शतरंज प्रतियोगिता कल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिला शतरंज संघ द्वारा 14 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक दिवसीय ‘राउंड रोबिन शतरंज प्रतियोगिता’ का आयोजन ग्रीन पार्क में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बैतूल जिले के श्रेष्ठ 12 राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ियों के मुकाबले होने जा रहे हैं। राउंड रोबिन रैपिड फॉरमेट पर आधारित इस प्रतियोगिता में 11 चक्र खेले जाएंगे। सभी खिलाड़ियों के आपस में मुकाबले होंगे। प्रत्येक राउंड के लिए 15-15 मिनट और प्रत्येक चाल पर 3 सेकंड का इंक्रीमेंट शतरंज की घड़ी में दिया जाएगा। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर यशपाल अरोरा के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में जो भी शतरंज प्रेमी, विद्यार्थी मुकाबले देखने के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें शतरंज की पुस्तिका प्रेरणा स्वरूप जिला शतरंज संघ द्वारा भेंट की जाएगी। इसी के साथ यदि कोई दर्शक यदि प्रतियोगिता स्थल पर प्रदर्शित शतरंज की पहेली को हल कर देते है तो उन्हें भी विशेष रूप से पुरुस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष ऊषभ गोठी ने यह जानकारी भी दी कि प्रतियोगिता के प्रत्येक चक्र के परिणाम अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की वेबसाइट chessresults.com पर प्रसारित किए जाएंगे एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी 12 खिलाड़ियों को बैतूल विधायक निलय डागा द्वारा प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया जाएगा। आगामी माह में मध्यप्रदेश के इंदौर, ओबेदुल्लागंज और छिंदवाड़ा में 1-1 लाख रुपये इनामी राशि की रैपिड शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button