बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आपस में भिड़ गए रेत से भरा डंपर और ट्रक (देखें वीडियो)

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    खेड़ी-परतवाड़ा रोड पर सोमवार शाम को एक ट्रक और रेत से भरे डंपर में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं वहीं दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार परतवाड़ा से बैतूल की ओर जा रहे ट्रक और बैतूल से परतवाड़ा की ओर जा रहे रेत के डंपर में झल्लार आश्रम के पास मोड़ में आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को थोड़ी चोटें आई है। हादसे के चलते परतवाड़ा रोड पर जाम लगने लगा था। इसे देखते हुए वहां मौजूद झल्लार निवासी नीलेश साहू और साथियों ने बगल से जगह बनाई और वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इससे लंबा जाम लगने से बच सका।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button