Betul Conversion Case: बैतूल में धर्मांतरण के प्रयास पर एक्शन: दो आरोपी गिरफ्तार, रुपये-राशन और मकान का दिखाते थे लालच
Betul Conversion Case: Action taken against conversion attempt in Betul; two accused arrested—they used to offer inducements in the form of money, rations, and housing.

Betul Conversion Case: बैतूल। जिले में धर्मांतरण करवाने के प्रयास किए जाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय के हमलापुर क्षेत्र से सामने आया है। यहां लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए रुपये, राशन और मकान का प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस ने सूचना पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को पवन मालवीय, हमलापुर द्वारा बैतूल गंज थाना में लिखित शिकायत की कि हमलापुर निवासी निखिल प्रजापति एवं नीरज प्रजापति अपने घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित करते हैं। वे हिन्दू समाज के लोगों को एकत्रित कर उन्हें रुपये, राशन एवं मकान आदि का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आवेदक द्वारा स्वयं को भी इस प्रकार का प्रलोभन दिए जाने की बात शिकायत में उल्लेखित की गई है।
दोनों आरोपियों पर दर्ज किया प्रकरण
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी निखिल पिता अशोक प्रजापति एवं नीरज पिता अशोक प्रजापति, दोनों निवासी हमलापुर, बैतूल के विरुद्ध अपराध धारा 299, 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
- यह भी पढ़ें : New Year 2027 Mulank: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें शुभ अंक, रंग और उपाय
आज किया जाएगा कोर्ट में प्रस्तुत
इस प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी गंज अमित पवार द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी निखिल प्रजापति एवं नीरज प्रजापति को आज 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कल 30 नवंबर को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
- यह भी पढ़ें : MISUMI AI Chatbot: MISUMI इंडिया ने लॉन्च किया AI चैटबॉट, ग्राहकों को अब 40 सेकंड में मिलेगी तकनीकी सहायता
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल अमित सक्सेना ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोग आपसी सद्भाव, शांति एवं भाईचारा बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति को प्रलोभन, दबाव अथवा अनुचित तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



