betul murder case: ऐनखेड़ा हत्याकांड का खुलासा: जमीनी विवाद में महिला को कुएं में धकेलने वाले देवर-देवरानी गिरफ्तार
Betul murder case: Ainkheda murder mystery solved; brother-in-law and his wife arrested for pushing a woman into a well over a land dispute

betul murder case: पुलिस अधीक्षक बैतूल अमित सक्सेना के निर्देशन में जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना सांईखेड़ा पुलिस ने ग्राम ऐनखेड़ा में महिला की कुएं में मिली लाश के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में उसके देवर एवं देवरानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
कुएं में मिला था महिला का शव
विगत 3 नवंबर को फरियादी हरि पिता मिठ्या धोटे उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम ऐनखेड़ा थाना सांईखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.11.2026 को उसका अपने भाई शंकर धोटे एवं भाभी पार्वती धोटे के साथ जमीन संबंधी विवाद हुआ था। विवाद के संबंध में वह थाना सांईखेड़ा आया था। घर वापस पहुंचने पर घर पर ताला लगा मिला तथा उसकी पत्नी कमलाबाई घर पर नहीं मिली।
तलाश करते हुए जब वह खेत में कुएं के पास पहुंचा तो वहां पत्नी के खेत में काम करने के सामान के पास ही कुएं के पानी में पत्नी कमलाबाई का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस द्वारा शव पंचनामा कार्रवाई की गई तथा थाना सांईखेड़ा में मर्ग क्रमांक 47/26 धारा 194 बीएनएस के अंतर्गत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
जमीनी विवाद बना हत्या का कारण
मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं गवाहों के कथन लिए गए। जांच में सामने आया कि फरियादी हरिराम धोटे एवं उसके भाई शंकर धोटे के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
2 नवंबर को शंकर धोटे एवं उसके परिवार के सदस्य फरियादी के खेत से मोटर चलाने के लिए बिजली के तार ले जा रहे थे। फरियादी हरिराम द्वारा मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस वाहन पहुंचा तथा दोनों पक्षों को थाना आकर अपनी समस्या बताने की समझाइश दी गई। इसके बाद हरिराम थाना सांईखेड़ा आ गया, जबकि उसकी पत्नी कमलाबाई खेत पर ही मौजूद थी।
- यह भी पढ़ें : Betul mandi auction: बैतूल मंडी में 25 नवंबर से बड़ा बदलाव: ट्रॉली में खुली मक्का लाने पर पहले होगी नीलामी, जानें नया अपडेट
मौका पाकर कुएं में दिया धक्का
पुलिस जांच में सामने आया कि इसी विवाद के चलते मौका पाकर शंकर धोटे एवं उसकी पत्नी पार्वती धोटे ने एकराय होकर कमलाबाई को जान से मारने की नीयत से खेत में स्थित गहरे कुएं में धक्का दे दिया, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर धोटे एवं पार्वती धोटे के विरुद्ध हत्या का अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना सांईखेड़ा में अपराध क्रमांक 162/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा शंकर धोटे एवं पार्वती धोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 नवंबर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul paddy procurement: किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 8097 किसानों का पंजीयन
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने में निरीक्षक अंजना पाटिल मालवीय, निरीक्षक भैयालाल उइके (थाना प्रभारी बोरदेही), निरीक्षक आबिद अंसारी (प्रभारी सीन ऑफ क्राइम ), सउनि रविन्द्र नागले, प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल, राजकुमार धुर्वे, बलवीर मर्सकोले, रामानंद धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, झमोला सिरसाम, आरक्षक विनोद साहू, संतराम उइके, बबलू धुर्वे, आदित्य बेले, रोहित कुशवाह, सैनिक मुंशीलाल सिरसाम, शशि पवार, प्रदीप माथनकर तथा साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाडसे एवं बलराम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



