बैतूल अपडेट

Betul development works: बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास

Development works in Betul: Foundation stone laid for projects worth ₹9.88 crore; a pilgrim accommodation facility (bhakt niwas) to be built at Dada Dhuni Dham for ₹20 lakh.

Betul development works: बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास
Betul development works: बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास

Betul development works: बैतूल। बैतूल शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और विकसित शहर बनाने की दिशा में रविवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उईके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आज तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित वार्ड स्तरीय कार्यक्रमों में लगभग 9 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान शहर के सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, खेल अधोसंरचना और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। विधायक ने दादा धूनी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 लाख रुपये की लागत से भक्त निवास निर्माण कराने की घोषणा की।

तीन स्थानों पर 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

नागदेव मंदिर खंजनपुर के पास सिल्वर लॉन में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष, अर्जुन, दुर्गा, मालवीय, शिवाजी एवं गांधी वार्ड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके पश्चात मोती वार्ड स्थित राय साहब के बगीचे के पास मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में तिलक, आजाद, आर्यपुरा, मोती एवं किदवई क्षेत्र के लिए 1 करोड़ 63 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ। वहीं मेघनाथ चौक के पास टिकारी में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णपुरा, देशबंधु, अंबेडकर, महावीर एवं प्रताप सहित संबंधित वार्डों के लिए 3 करोड़ 25 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Betul development works: बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास
Betul development works: बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास

राय साहब का बगीचा बनेगा आकर्षक उद्यान, 28 दुकानों का होगा निर्माण

विधायक श्री खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि राय साहब के बगीचे को लगभग 50 लाख से एक करोड़ रुपये की लागत से आकर्षक उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा । यहां लगभग 50 प्रतिशत हिस्से में टाइल्स तथा शेष हिस्से में लॉन और वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। बुजुर्गों के बैठने के लिए सुविधाजनक स्थान, ओपन जिम और शेड की व्यवस्था भी रहेगी। बगीचे की बाउंड्री के बाहर 10 बाय 10 फीट आकार की 28 दुकानें एक समान डिजाइन में बनाई जाएंगी, जिससे वर्तमान दुकानदारों का व्यवस्थित पुनर्वास हो सकेगा और बगीचे एवं मंदिर परिसर का स्वरूप भी सुंदर बनेगा।

दादा धूनी धाम में 20 लाख से बनेगा भक्त निवास

धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र दादा धूनी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 लाख रुपये की लागत से भक्त निवास निर्माण कराने की घोषणा की गई। इससे धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

50 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए व्यापक खेल अधोसंरचना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्रिकेट के साथ फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, तैराकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड को 10 एकड़ भूमि पर शहर से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके बाद वर्तमान भूमि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 50 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त एचएमटी फैक्ट्री के पास लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जा रहा है।

विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर

विधायक श्री खंडेलवाल ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ और पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के बाद कार्य लंबे समय तक लंबित नहीं रहने चाहिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रैंडम क्यूब टेस्ट और सड़कों की नियमित जांच कराई जाए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सड़कें ऐसी बननी चाहिए जो लंबे समय तक टिकाऊ रहें। विकास कार्यों में जनता के पैसे का सदुपयोग और निर्माण की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी निर्माण कार्यों की निगरानी करने और कहीं गुणवत्ता संबंधी कमी दिखाई देने पर नगर पालिका अथवा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने का आग्रह किया। साथ ही सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने के लिए नागरिकों की सहमति से आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जनप्रतिनिधि, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, सीएमओ नवनीत पांडे, पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button