बैतूल अपडेट

Multai Crime News: नाबालिग बालकों को मोहरा बनाकर नशे का कारोबार करने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Multai Crime News: Wanted suspect, who used minors as pawns to run a drug trade, falls into police net

Multai Crime News: नाबालिग बालकों को मोहरा बनाकर नशे का कारोबार करने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Multai Crime News: नाबालिग बालकों को मोहरा बनाकर नशे का कारोबार करने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Multai Crime News: मुलताई पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी किसन दरवाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी नाबालिग बच्चों से गांजा की सप्लाई करवा कर नशे का कारोबार करवाता था।

पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मासोद रोड हाईवे ब्रिज के पास दो व्यक्ति बिना नंबर की काली-नीली मोटर साइकिल से अवैध रूप से गांजा बेचने आए हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों अपचारी बालकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक थैली में रखा 1.408 किलोग्राम गांजा (कीमत 15 हजार रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (कीमत लगभग 70,000 रुपये) जप्त की गई।

अपचारी बालकों ने दी यह जानकारी

पूछताछ में अपचारी बालकों ने बताया कि ग्राम गरव्हा निवासी किसन दरवाई ने उन्हें गांजा बेचने के लिए दिया था तथा मुलताई में किसी व्यक्ति को गांजा देकर रुपये वापस लाने के लिए कहा था। उक्त मामले में थाना मुलताई में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 95 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मुख्य आरोपी चल रहा था फरार

प्रकरण का मुख्य आरोपी किसन पिता स्वर्गीय कल्लू उर्फ रमेश दरवाई (21) निवासी ग्राम गरव्हा घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु एसपी द्वारा 10 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिलारे, बलराम, हाकम सिंह, आरक्षक कमलेश एवं मेहमान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button