बैतूल अपडेट

Bhainsdehi Crime News: भैंसदेही पुलिस ने किया मंदिर चोरी की वारदातों का खुलासा, 4000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद

Bhainsdehi Crime News: Bhainsdehi police solve temple theft cases; recover Rs 4,000 in cash and a motorcycle.

Bhainsdehi Crime News: भैंसदेही पुलिस ने किया मंदिर चोरी की वारदातों का खुलासा, 4000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद
Bhainsdehi Crime News: भैंसदेही पुलिस ने किया मंदिर चोरी की वारदातों का खुलासा, 4000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद

Bhainsdehi Crime News: भैंसदेही पुलिस ने नगर के 5 मंदिरों में दान पेटियों से नकदी चोरी के मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई दान पेटियों से चुराई गई नकदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त को फरियादी रामकिशोर मोहने ने थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भैंसदेही के 5 अलग-अलग मंदिरों की दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली गई है। इस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। भैंसदेही पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग एस्कॉर्ट के साथ सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदेही संदीप उर्फ दादू धाड़से निवासी थाना झल्लार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने किया चोरी करना कबूल

पूछताछ में आरोपी द्वारा पांच मंदिरों में दान पेटियों से नकद राशि चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई दान पेटियों से नकदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल एवं नकदी 4000 रुपए जब्त किए है।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश सातनकर, एएसआई श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक छोटेलाल, आरक्षक सोनू काजले, तनवीर खान, सोनू शर्मा, नारायण जाट, सुनील इवनाती, नरेंद्र, सुरजीत जाट, सुनील उइके की सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button