खेती किसानी

Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल

Betul Mandi Rates: Latest prices for maize, gram, and soybean in Bhainsdehi and Betul mandis have been released; check the full market update.

Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल
Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल

Betul Mandi Bhav: बैतूल तथा भैंसदेही कृषि उपज मंडी में 05 नवंबर 2026, गुरुवार को विभिन्न फसलों की आवक दर्ज की गई और कृषि जिंसों के न्यूनतम, उच्चतम तथा प्रचलित भाव जारी किए गए। बैतूल मंडी में गुरुवार को कुल 24,719 बोरे कृषि उपज की आवक रही। बैतूल मंडी में मुख्य रूप से मक्का की भारी आवक देखी गई, जो 21,990 बोरे दर्ज की गई। इसके अलावा गेहूं की 2,140 बोरे, सोयाबीन पीला की 479 बोरे और चना की 110 बोरे आवक हुई।

वहीं दूसरी ओर, भैंसदेही कृषि उपज मंडी में कुल 60 नीलामी पत्रक जारी किए गए और कुल आवक 1,667.00 क्विंटल दर्ज की गई। भैंसदेही में मक्का/भुट्टा की आवक 1,658.00 क्विंटल (56 नीलामी पत्रक) रही, सोयाबीन की आवक 6.00 क्विंटल (2 नीलामी पत्रक) रही तथा गेहूं की आवक 3.00 क्विंटल (2 नीलामी पत्रक) दर्ज की गई।

बैतूल मंडी में सोयाबीन का भाव

बैतूल मंडी में सोयाबीन (पीला) का न्यूनतम भाव 5,676 रुपये, उच्चतम भाव 6,900 रुपये तथा प्रचलित भाव 6,800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

बैतूल मंडी में मक्का का भाव

बैतूल मंडी में मक्का का न्यूनतम भाव 2,001 रुपये, उच्चतम भाव 2,904 रुपये और प्रचलित भाव 2,781 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

बैतूल मंडी में गेहूं का भाव

बैतूल मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2,600 रुपये, उच्चतम भाव 3,071 रुपये तथा प्रचलित भाव 2,769 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

बैतूल मंडी में चना का भाव

बैतूल मंडी में चना का न्यूनतम भाव 5,800 रुपये, उच्चतम भाव 6,580 रुपये और प्रचलित भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

भैंसदेही मंडी में गेहूं का भाव

भैंसदेही मंडी में गेहूं का न्यूनतम दर 2,800 रुपये, उच्चतम दर 2,800 रुपये तथा मॉडल (प्रचलित) दर 2,800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई।

भैंसदेही मंडी में मक्का/भुट्टा का भाव

भैंसदेही मंडी में मक्का/भुट्टा का न्यूनतम दर 2,351 रुपये, उच्चतम दर 2,805 रुपये तथा मॉडल (प्रचलित) दर 2,680 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

भैंसदेही मंडी में सोयाबीन का भाव

भैंसदेही मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम दर 6,851 रुपये, उच्चतम दर 6,950 रुपये तथा मॉडल (प्रचलित) दर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

दीपावली अवकाश एवं भाई दूज नीलामी की सूचना

बैतूल मंडी समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 06/11/26 से दिनांक 10/11/26 दिन मंगलवार तक दीपावली अवकाश पर मंडी में समस्त नीलाम कार्य बंद रहेगा। दिनांक 11/11/26 दिन बुधवार को भाई दूज पर मंडी में मुहूर्त पश्चात् नीलाम कार्य प्रारंभ किया जाएगा। समस्त कृषकों को मंडी परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 05 नवंबर 2026 की आवक और भाव

Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल
Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल

कृषि उपज मंडी भैंसदेही में आज 05 नवंबर 2026 की आवक और भाव

Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल
Betul Mandi Bhav: भैंसदेही और बैतूल मंडी भाव: मक्का, चना और सोयाबीन के ताजा रेट जारी, देखें बाजार का पूरा हाल

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button