railway travel insurance: रेलवे बोर्ड का नया आदेश: 27 अक्टूबर से काउंटर टिकट पर भी मिलेगी वैकल्पिक ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा
Railway travel insurance: New order from the Railway Board – optional travel insurance facility to be available for counter tickets as well, starting October 27.

railway travel insurance: रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑप्शनल ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम का लाभ अब रिजर्वेशन काउंटर से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों तक भी बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह सुविधा 27 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।
यह सुविधा पूरी तरह ऐच्छिक है। यात्री को बीमा तभी मिलेगा जब वह इसके लिए सहमति देगा, अपना मोबाइल नंबर देगा और भुगतान डिजिटल माध्यम से करेगा। बीमा प्रीमियम टिकट किराए के साथ डिजिटल माध्यम से ही वसूला जाएगा। वर्तमान में प्रीमियम 45 पैसे प्रति यात्री (सभी करों सहित) है। बीमा पॉलिसी की जानकारी यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
बीमा कवर के यह हैं मुख्य लाभ
बीमा होने से यात्रा के दौरान मृत्यु पर 10 लाख रुपये, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 10 लाख रुपये, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 7.50 लाख रुपये, चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये और मृतक के शव परिवहन पर 10 हजार रुपये प्राप्त होते हैं। यह कवर ट्रेन के प्रस्थान से गंतव्य तक पहुंचने तक की यात्रा के दौरान चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया सहित मान्य होगा। ट्रेन डायवर्जन, शॉर्ट टर्मिनेशन और विकल्प ट्रेन की स्थिति में भी बीमा कवर उपलब्ध रहेगा।
- यह भी पढ़ें : bank fraud betul: बैंक ऑफ महाराष्ट्र मोरखा शाखा घोटाला: सहायक प्रबंधक की मां और पंचायत सचिव गिरफ्तार, लाखों रुपये ट्रांसफर
बीमा का लाभ केवल इन टिकट पर ही
एक टिकिट में यदि एक यात्री ने बीमा चुना है तो उस टिकट के सभी यात्रियों के लिए यह अनिवार्य होगा। 5-11 वर्ष के बच्चों के लिए बर्थ के साथ या बिना बर्थ दोनों स्थितियों में बीमा उपलब्ध है। विदेशी नागरिकों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।
- यह भी पढ़ें : mp urban bodies: मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार पर शिकंजा: 135 सीएमओ समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई
बोर्ड ने दिए तैयारियां करने के निर्देश
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिए हैं कि वे 27 अक्टूबर से पहले रिजर्वेशन काउंटरों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें और रिजर्वेशन स्टाफ को यात्रियों को बीमा सुविधा के बारे में जागरूक करने तथा उनकी सहमति दर्ज करने के लिए उचित प्रशिक्षण दें।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



