Betul Loot Arrest: बैतूल में पानी मांगने के बहाने महिला से लूट: लोहे की रॉड दिखाकर मंगलसूत्र ले उड़ा बदमाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा
Robbery in Betul: Man robs woman after asking for water; threatens her with an iron rod and snatches her *mangalsutra*—now in police custody.

Betul Loot Arrest: बैतूल। झल्लार पुलिस ने चोरी और लूट के 3 मामलों का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में आरोपी निगरानी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 2.35 लाख रुपये का माल बरामद किया है। उसका एक साथी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम भैंसाघाट के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय से 1 जुलाई को अज्ञात आरोपी ने दो गैस टंकियां, एक कढ़ाई, एक गंज तथा पांच बड़ी थालियां एवं खाद्यान्न सामग्री चोरी कर ली थी। इसी तरह 18 अक्टूबर को ग्राम सलाईढाना निवासी विमला कवड़कर से एक व्यक्ति ने पीने के लिए पानी मांगा और लोहे की रॉड दिखाकर उनका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। तीसरे मामले में 18 अक्टूबर को परतवाड़ा निवासी मिलन इंगोले ने अपनी सीबी साइन मोटर साइकिल को पातरा नदी क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector News: जनविश्वास अभियान में लापरवाही नहीं चलेगी, पेंशन अटकी तो वेतन से होगी वसूली
विशेष टीम गठित कर आरोपी को किया गिरफ्तार
उक्त मामलों में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 21 अक्टूबर को निगरानी बदमाश सुभाष राठौर के आमला रोड पर घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लिया तथा थाना लाकर पूछताछ की। आरोपी द्वारा इन अपराधों में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी एवं लूट का मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण में शामिल उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
आरोपी से बरामद किया यह मशरूका
इन मामलों में पुलिस ने एक मंगलसूत्र, एक हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल, वारदात में प्रयुक्त काली लोहे की रॉड, दो गैस टंकियां, एक कढ़ाई, एक गंज एवं पांच बड़ी थालियां और चोरी गई सीबी साइन मोटर साइकिल बरामद की है। तीनों प्रकरणों में लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



