बैतूल अपडेट

Multai DJ Action: मुलताई में पुलिस का कड़ा रुख: ध्वनि प्रदूषण और नियमों की अनदेखी पर 2 डीजे पर गिरी गाज

Multai DJ Action: Police take a tough stance in Multai; action taken against two DJs for noise pollution and flouting regulations.

Multai DJ Action: मुलताई में पुलिस का कड़ा रुख: ध्वनि प्रदूषण और नियमों की अनदेखी पर 2 डीजे पर गिरी गाज
Multai DJ Action: मुलताई में पुलिस का कड़ा रुख: ध्वनि प्रदूषण और नियमों की अनदेखी पर 2 डीजे पर गिरी गाज

Multai DJ Action: नियमों का पालन नहीं करने वाले डीजे संचालकों पर एक बार फिर गाज गिरना शुरू हो गया है। समझाइश के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 2 संचालकों के खिलाफ मुलताई पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि विगत 6 अक्टूबर को ग्राम चौथिया निवासी डीजे संचालक आशीष पंवार द्वारा काली माता की प्रतिमा स्थापना के दौरान निकाले गए जुलूस में पिकअप वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक साउंड बॉक्स लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। शाम करीब 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक बैतूल रोड मुलताई से मंगलवारा बाजार, बस स्टैंड एवं फव्वारा चौक तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम संचालित किया गया।

दूसरी बार भी किया वही कार्य

इसके बाद 8 अक्टूबर को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कस्बा भ्रमण करते समय पुलिस ने उसी पिकअप वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक साउंड बॉक्स लगाकर तेज आवाज में डीजे बजते हुए पाया। वाहन में शाम करीब 8 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक स्टेशन रोड से रामनगर, मुलताई मेन रोड तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम संचालित किया जा रहा था।

समझाइश का भी कोई असर नहीं

पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद ध्वनि की तीव्रता कम नहीं की गई। इससे आमजन को असुविधा होने तथा मानव स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के चलते संबंधित संचालक के विरुद्ध धारा 15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत 2 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए।

डीजे संचालकों से पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन द्वारा मुलताई थाना क्षेत्र के सभी डीजे, साउंड सिस्टम एवं बैंड संचालकों से अपील की गई है कि वे शासन, न्यायालय एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा तथा समय संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करें।

इस पुलिस टीम की रही भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उप निरीक्षक अजय भाट, श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक गजराज तथा आरक्षक विवेक चौरे, अरविंद एवं संजीत जाट की सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button