बैतूल अपडेट

Betul Highway Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा: दनोरा-कुम्हली के पास कार और हार्वेस्टर में भिड़ंत, एक की मौत

Betul Highway Accident: Horrific accident on the Betul-Indore highway; collision between a car and a harvester near Danora-Kumhli, one dead.

Betul Highway Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा: दनोरा-कुम्हली के पास कार और हार्वेस्टर में भिड़ंत, एक की मौत
Betul Highway Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा: दनोरा-कुम्हली के पास कार और हार्वेस्टर में भिड़ंत, एक की मौत

Betul Highway Accident: बैतूल। शुक्रवार-शनिवार की रात में बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार हार्वेस्टर से टकरा कर पलट गई। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक की गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 47 पर स्थित दनोरा-कुम्हली के बीच हुआ। यहां लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे एक हार्वेस्टर से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। शिकायतकर्ता ग्राम गढ़ा निवासी पवन चंदेल ने बताया कि उनके बड़े भाई अंकित चंदेल (उम्र 20 वर्ष) अपने दोस्त रिमून पवार (उम्र 24 वर्ष) के साथ कार (क्रमांक एमपी-48/जेडई-1111) से बैतूल से चिचोली आ रहे थे। इस बीच 2 अक्टूबर की रात लगभग 11.30 बजे दनोरा-कुम्हली के पास आगे चल रहे हार्वेस्टर (क्रमांक एचआर-01/बीए-5049) से टकरा गई।

Betul Highway Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा: दनोरा-कुम्हली के पास कार और हार्वेस्टर में भिड़ंत, एक की मौत
Betul Highway Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा: दनोरा-कुम्हली के पास कार और हार्वेस्टर में भिड़ंत, एक की मौत

गर्दन कटने से अंकित की मौके पर मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अंकित चंदेल की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंकित फार्मेसी का छात्र था और मेडिकल पर भी काम करता था। कार चला रहे रिमून पवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। रिमून को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने जब्त किया हार्वेस्टर, चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का चिचोली अस्पताल में पीएम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार हार्वेस्टर जब्त कर लिया गया है। पुलिस को संचालक की जानकारी मिल गई है। पुलिस द्वारा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और हार्वेस्टर चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button