बैतूल अपडेट

Betul Ganesh Utsav: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने देखी लोहिया वार्ड की चित्ताकर्षक झांकी, थाल सजाओ प्रतियोगिता का किया मुआयना, महाआरती में हुए शामिल

Betul Ganesh Utsav: Collector Dr. Saurabh Sonawane viewed the captivating tableau of Lohia Ward, inspected the 'Thal Sajao' (decorated platter) competition, and participated in the Maha Aarti.

Betul Ganesh Utsav: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने देखी लोहिया वार्ड की चित्ताकर्षक झांकी, थाल सजाओ प्रतियोगिता का किया मुआयना, महाआरती में हुए शामिल
Betul Ganesh Utsav: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने देखी लोहिया वार्ड की चित्ताकर्षक झांकी, थाल सजाओ प्रतियोगिता का किया मुआयना, महाआरती में हुए शामिल

Betul Ganesh Utsav: बैतूल। लोहिया वार्ड में इन दिनों आस्था, कला और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल द्वारा सजाई गई अनोखी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विशाल ओम पर विराजमान भगवान शिव और माता पार्वती नीचे विराजे भगवान श्रीगणेश को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

बुधवार को बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे भी लोहिया वार्ड पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की तथा जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। मंडल समिति के प्रमुख सदस्यों ने अंगवस्त्र भेंट कर कलेक्टर का स्वागत किया।

मंडल की 37 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा के बारे में जानकर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां से बाहर जा चुके लोग भी गणेशोत्सव के अवसर पर वापस आते हैं, यह अपने आप में अच्छी बात है। उन्होंने आकर्षक गणेश प्रतिमा और आयोजन की भी सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर को 37 वर्ष की विभिन्न जानकारी और छोटे से लेकर बड़े सदस्यों के बारे में बताया तो वे हैरत रह गए। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर आयोजन करने के लिए समिति को प्रोत्साहित किया।

Betul Ganesh Utsav: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने देखी लोहिया वार्ड की चित्ताकर्षक झांकी, थाल सजाओ प्रतियोगिता का किया मुआयना, महाआरती में हुए शामिल
Betul Ganesh Utsav: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने देखी लोहिया वार्ड की चित्ताकर्षक झांकी, थाल सजाओ प्रतियोगिता का किया मुआयना, महाआरती में हुए शामिल

थाल सजाओ प्रतियोगिता का मुआयना

इस अवसर पर बच्चों के लिए आयोजित ‘थाल सजाओ प्रतियोगिता’ का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। लोहिया वार्ड का यह गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 37 वर्षों से लोगों को अपनी जड़ों, आस्था और एक-दूसरे से जोड़ने वाली परंपरा बन चुका है। मंडल के सदस्यों ने कलेक्टर डॉ. सोनवणे के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी हुए प्रभावित

बुधवार संयोगवश मंडल में महाआरती का भी आयोजन किया था। अपने 37 वर्ष की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए समिति ने 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान आयोजित महाआरती में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, तहसीलदार पूनम साहू महाआरती में शामिल हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधि अधिकारी मंडल की आस्था देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवार ने कहा कि समिति द्वारा जिस तरह आकर्षक प्रतिमा और झांकी बनाई गई है वह वाकई में अद्भूत है। उन्होंने मुक्तकंठ से समिति की प्रशंसा की।

महाआरती में शामिल होकर आकर्षक प्रतिमा के दर्शन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और गंज मंडल अध्यक्ष भी महाआरती के बाद काफी भक्तिमय माहौल में दिखाई दिए। एसडीएम डॉ सिंह ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि समिति की महाआरती में शामिल होकर आकर्षक प्रतिमा के दर्शन किए। तहसीलदार पूनम साहू ने कहा कि वे काफी जगह दर्शन करने गई, लेकिन यहां आकर महाआरती में शामिल होकर और चित्तार्कषक प्रतिमा देखने के बाद काफी अच्छा महसूस हुआ। यहां के सभी लोग एकत्रित हुए यह भी काफी अच्छा प्रयास है। युवा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य और गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने भी समिति के आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button