Betul Forensic Van: अपराध पर बैतूल पुलिस का बड़ा प्रहार: हाईटेक फॉरेंसिक वैन से तुरंत मिलेंगे सबूत, SP ने की शुरुआत
Betul Forensic Van: Betul Police's major strike against crime – high-tech forensic van to provide instant evidence; SP inaugurates the service.

Betul Forensic Van: बैतूल। अब जिले में हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी एवं अन्य गंभीर अपराधों का पुलिस चुटकियों में खुलासा कर सकेगी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सभी जिलों के जिला वैज्ञानिक अधिकारियों को आपराधिक घटनाओं के घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य के त्वरित एवं व्यवस्थित संकलन हेतु मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। बैतूल पुलिस को भी यह अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध करा दी गई है। शनिवार को इस वैन को पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा एसपी ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर कार्यस्थल के लिए रवाना किया गया।
एसपी श्री जैन ने इस मौके पर कहा कि अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की उपलब्धता से जिले में गंभीर आपराधिक घटनाओं के घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया और अधिक त्वरित एवं प्रभावी होगी। घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्यों का अपराधियों की पतासाजी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान में सहायता मिलेगी तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में भी यह वैज्ञानिक साक्ष्य निर्णायक साबित हो सकते हैं।

इन गंभीर अपराधों में होगी उपयोगी
मोबाइल फॉरेंसिक वैन का उपयोग हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, बलात्कार सहित गंभीर आपराधिक प्रकरणों तथा अज्ञात मृतकों से संबंधित घटनास्थलों के निरीक्षण के दौरान किया जाएगा। जिला वैज्ञानिक अधिकारी एवं संबंधित विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल पर उपलब्ध भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से संकलित कर आवश्यक वैज्ञानिक परीक्षण एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को मौके पर ही अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
- यह भी पढ़ें : MP Divyangjan Commissioner: हॉस्टलों में लापरवाही पर दिव्यांगजन आयुक्त का कड़ा रुख: गायब मिले वार्डन, पंजी में पाई गईं खामियां
इन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित
मोबाइल फॉरेंसिक वैन में घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन के लिए आधुनिक उपकरण एवं किट उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख रूप से सीसीटीवी कैमरा एवं निगरानी संबंधी उपकरण, लैपटॉप एवं प्रिंटर, डीएसएलआर कैमरा, विभिन्न प्रकार की इन्वेस्टिगेशन किट, डीएनए परीक्षण एवं सैंपल कलेक्शन किट, फिंगरप्रिंट किट, सैंपल कलेक्शन एवं पैकेजिंग सामग्री, नारकोटिक्स डिटेक्शन किट, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु आवश्यक अन्य उपकरण एवं सामग्री शामिल हैं।
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम, एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह, जिला सीन ऑफ क्राइम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप सूर्यवंशी, एमटीओ हरि वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं एफएसएल स्टाफ उपस्थित रहा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



