Betul Land Registration: भूमि स्वामियों के लिए बड़ी खुशखबरी: बैतूल में अधिकार अभिलेखों की फ्री रजिस्ट्री, पंचायतों में लगेंगे 3-दिवसीय शिविर
Betul Land Registration: Great news for landowners—free registration of records of rights in Betul; 3-day camps to be held in panchayats.

Betul Land Registration: बैतूल। स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना का 17 सितम्बर से क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत शासन द्वारा भूमिस्वामियों के पक्ष में तैयार अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन रजिस्ट्री कराया जाएगा। इसके लिए आवेदक से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन के लिए पंचायत उपकर एवं अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी में छूट का भी प्रावधान किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पटवारी को निष्पादक घोषित किया गया है, जबकि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारियों को उप-पंजीयक की शक्तियां प्रदान की गई हैं।
पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर
योजना के क्रियान्वयन के लिए पंचायत स्तर पर सप्ताह में 03 दिवस पूर्ण-दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण प्रक्रिया मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में संचालित होगी। भूमिस्वामी द्वारा भूलेख एप/पोर्टल पर आधार ई केवायसी एवं लैंड लिंकिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके पश्चात MPeSeva एप के माध्यम से आवेदनकर्ता द्वारा पंजीयन विलेख तैयार किया जाएगा। पटवारी द्वारा निष्पादित पंजीयन विलेख का सत्यापन कर सारा एप के माध्यम से ई साइन किया जाएगा तथा संबंधित अधिकृत अधिकारी द्वारा संपदा एप के माध्यम से पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: Ex-Cop की पिटाई से मौत: बैतूल के साईंखेड़ा में जीजा-साले का विवाद बना खूनी, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
भूमिस्वामियों से अपील
समस्त भूमि स्वामी भूलेख पोर्टल पर स्वयं का आधार ई केवायसी कार्य पूर्ण कराये, भूमिस्वामी निर्धारित शिविरों में उपस्थित होकर अपने अधिकार अभिलेख के पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं तथा योजना का लाभ उठाएं। योजना का प्रमुख उद्देश्य भूमिस्वामियों को उनके संपत्ति संबंधी अधिकारों का विधिवत पंजीयन उपलब्ध कराते हुए उस संपत्ति के आधार पर बैंकिंग संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
- यह भी पढ़ें : New Seed Act: नकली बीजों का खेल खत्म: शिवराज सिंह चौहान ला रहे नया ‘सीड एक्ट’, किसान संगठनों संग बड़ी बैठक
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



