बैतूल अपडेट

Betul Health Review: बैतूल में अब नहीं होगी एक भी मातृ-शिशु मृत्यु! कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Betul Health Review: No more maternal or infant deaths in Betul! Collector Dr. Sonawane issues directives for strict action.

Betul Health Review: बैतूल में अब नहीं होगी एक भी मातृ-शिशु मृत्यु! कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Betul Health Review: बैतूल में अब नहीं होगी एक भी मातृ-शिशु मृत्यु! कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Betul Health Review: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत गणेश जायसवाल सहित स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने मातृ एवं बाल मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ब्लॉक में एक भी मातृ मृत्यु एवं बाल मृत्यु का प्रकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित फॉलोअप और आवश्यक जांच और उपचार गंभीरता से करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की हो नियमित निगरानी

उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का व्यवस्थित पंजीयन कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने तथा नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन की भी समीक्षा की। उन्होंने मॉडरेट एवं सीवियर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर आयरन, सुक्रोज एवं एफसीन दिए जाने के लिए एसओपी तैयार कर व्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का पीआईची प्रबंधन स्वास्थ्य अमले को करने के लिए निर्देशित किया।

Betul Health Review: बैतूल में अब नहीं होगी एक भी मातृ-शिशु मृत्यु! कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Betul Health Review: बैतूल में अब नहीं होगी एक भी मातृ-शिशु मृत्यु! कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम शीघ्र लागू करने के निर्देश

कलेक्टर ने घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा के बेहतर संचालन के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम शीघ्र लागू करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इसके अलावा उन्होंने हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज के चिन्हित मरीजों के स्क्रीनिंग, फॉलोअप और कंट्रोल की स्थिति की समीक्षा की। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी नोडल एनसीडी और बीएमओ को निर्देश दिए कि कम्युनिटी डिजीज से जुड़े मरीजों की नियमित जांच, फॉलोअप और उपचार सुनिश्चित किया जाए। इसमें प्रगति नहीं वालों का वेतन आहरण नहीं किए जाने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों के आइडेंटिफिकेशन में कम प्रगति पर हीरापुर, चोपना, सलैया के सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क एप में घोड़ाडोंगरी, पाथाखेड़ा और पाढर सेक्टर की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं की भी समीक्षा

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान एग्रीस्टेक शिविरों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चिन्हित 40 ग्रामों में मैंगो क्लस्टर विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ को जनपद सीईओ एवं स्वास्थ्य अमले के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button