sagar liquor tragedy: सागर जहरीली शराब कांड: सीएम मोहन यादव का कड़ा रुख, 7 दुकानें सील, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sagar Spurious Liquor Tragedy: CM Mohan Yadav takes a tough stance; 7 shops sealed, strict action to be taken against the guilty.

sagar liquor tragedy: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों की घटना को अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी तत्काल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, प्रभावित क्षेत्रों में सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों से चर्चा
इस मामले को लेकर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से कुछ लोग की मृत्यु हुई है। मेरी पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों से चर्चा हुई है। कुछ लोगों की मृत्यु हुई है और कुछ लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।
- यह भी पढ़ें : central government da: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: त्योहारों पर मिल सकता है बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, देखें पूरा गणित
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
बता दें, सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। प्रशासन ने उन्हें अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 7 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने की ये अपील
प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है, जिन्हें उल्टी-सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



