मध्यप्रदेश अपडेट

MP TET Exam: एमपी में क्या शिक्षकों को मिलेगी राहत? विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की पहल करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

MP TET Exam: Will teachers in MP get relief? BJP State President Hemant Khandelwal to initiate a move to convene a special assembly session.

MP TET Exam: एमपी में क्या शिक्षकों को मिलेगी राहत? विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की पहल करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
MP TET Exam: एमपी में क्या शिक्षकों को मिलेगी राहत? विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की पहल करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

MP TET Exam: बैतूल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा बैतूल की महिला शिक्षकों ने रक्षा सूत्र के माध्यम से अपनी मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तक पहुंचाई। 27 अगस्त को शिक्षिका अनिता सोनारे एवं अलका ठोके के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर कार्यरत शिक्षिकाओं की नौकरी बचाने के लिए मध्यप्रदेश में टीईटी परीक्षा निरस्त कराने की मांग की।

तमिलनाडु सरकार ने बुलाया विशेष विधानसभा सत्र

शिक्षिकाओं ने बताया कि हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है। इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। शिक्षिकाओं ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के रूप में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को रक्षा सूत्र बांधकर अपनी नौकरी बचाने की पहल करने का निवेदन किया है। इस पर हेमंत खंडेलवाल ने शिक्षिका बहनों को आश्वासन दिया कि तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त करने की कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।

MP TET Exam: एमपी में क्या शिक्षकों को मिलेगी राहत? विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की पहल करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
MP TET Exam: एमपी में क्या शिक्षकों को मिलेगी राहत? विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की पहल करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

इन्होंने बांधे विधायक को रक्षा सूत्र

रक्षा सूत्र बांधने वालों में अनिता सोनारे, रजनी बाइकर, अलका ठोके, ममता ठाकरे, विमला ठाकरे, तुलसी डोंगरे, माधुरी परते, प्रेमलता निखार, अनीशा खान, शारदा सोनी, अनीता धोटे, सुनंदा दवंडे, सुखवंती पाटिल, सुधा कुमरे, बिपाशा मिश्रा, विनीता बामने, रामरति भलावी, संध्या धुर्वे, गीता खातरकर, सीमा झरबड़े, ललिता आगे, रीना पवार, प्रतिभा माथुर, मीना ने, अंजलि सलाम, सरोजबाला माथनकर, नीति उरके, तुलसी अनघोरे, अंजली परिहार और मीणा धुर्वे सहित सैकड़ों महिला शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button