Multai Cable Theft: मुलताई पुलिस का बड़ा एक्शन, कॉपर केबल चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार
Multai Cable Theft: Major action by Multai Police; 9 members of an interstate gang arrested for stealing copper cables.

Multai Cable Theft: मुलताई। मुलताई पुलिस ने किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर की कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 120 किलोग्राम कॉपर केबल वायर एवं चोरी में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल सहित 2 लाख, 29 हजार, 400 रुपये का माल बरामद किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलीकलां, सावंगी एवं तिवरखेड़ में खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा रात में सिंचाई मोटरों की तांबे की केबल काटकर चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। चोर रात्रि लगभग 12 बजे से सुबह 6 बजे के मध्य खेतों में पहुंचकर मोटर की कॉपर केबल चोरी कर रहे थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 9 संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दो राज्यों से जुड़ा है गिरोह का नेटवर्क
आरोपियों का नेटवर्क मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से जुड़ा पाया गया है। आरोपी कॉपर केबल चोरी कर महाराष्ट्र के कलीम कबाड़ी एवं अन्य को बेचते थे। आरोपी कलीम पिता साहेब खान उम्र 55 वर्ष निवासी खूलवतपुरा, थाना मोर्शी को साईंखेड़ा पुलिस गिरफ्तार कर 22 अगस्त को जेल दाखिला करा चुकी है। वह अभी जेल में निरुद्ध है, जिसका प्रोडक्शन वारंट लेकर प्रकरण में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
केबल चोरी के मामले में आरोपी गोरेलाल पिता बंशीलाल कारे उम्र 47 वर्ष निवासी सिरखेड़, सायबू पिता भोंदू धुर्वे उम्र 40 वर्ष निवासी रैयतवाड़ी, तौफिक पिता कलीम खान उम्र 26 वर्ष निवासी खुलवटपुरा मोर्शी, नागोराव उर्फ पंडित पिता भान्या ठाकरे उम्र 45 वर्ष निवासी पुष्ला थाना शेघाट अमरावती, गोलू उर्फ ओमप्रकाश पिता भीमा राऊत उम्र 40 वर्ष निवासी सिरखेड़, वासुदेव पिता सामा आहाके उम्र 20 वर्ष निवासी माजरी, बिसराम पिता पोलसा कवड़े उम्र 31 वर्ष निवासी गुढ़ी और फैजान पिता मो. रासिद, उम्र 28 वर्ष, निवासी मलकापुर थाना सेन्दुरजना घाट और शेख सलीम उर्फ राजा पिता शेख रहीम उम्र 42 वर्ष निवासी मुलताई को गिरफ्तार किया है।
- यह भी पढ़ें : Betul Cyber Fraud: मीशो कस्टमर केयर के नाम पर 1 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से दबोचा
आरोपियों से इतना माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों से कुल 2 लाख, 29 हजार, 400 रुपये का माल बरामद किया है। इसमें कॉपर केबल वायर 120 किलोग्राम, अपाचे मोटर साइकिल और सीडी 100 मोटर साइकिल शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



