मध्यप्रदेश अपडेट

MP Farmer News: सीएम मोहन यादव का ऐलान- अब खेती के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, 80 हजार पदों पर भर्तियां

MP Farmer News: CM Mohan Yadav announces 10 hours of daytime electricity for farming and recruitment for 80,000 posts.

MP Farmer News: सीएम मोहन यादव का ऐलान- अब खेती के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, 80 हजार पदों पर भर्तियां
MP Farmer News: सीएम मोहन यादव का ऐलान- अब खेती के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, 80 हजार पदों पर भर्तियां

MP Farmer News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई के रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 16 विभाग मिलकर अलग-अलग योजनाओं और गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को खेती में बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए अगले कृषि सीजन से दिन के समय 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। सरकार का लक्ष्य खेती से होने वाली आमदनी को बढ़ाने के साथ किसानों को दूसरे व्यवसायों से भी जोड़ना है। प्रदेश में सांची ब्रांड के जरिए दूध उत्पादन का हिस्सा 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री निवास भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजगढ़ में उद्योग और सिंचाई को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगढ़ जिले में विकास के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। हाईवे के कारण जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और राजगढ़ की नई पहचान औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर बन रही है। मोहनपुरा-कुंडालिया बांध से सिंचाई का दायरा बढ़ा है।

आने वाले समय में चंबल-कालीसिंध-पार्वती लिंक परियोजना से भी जिले को फायदा मिलने की उम्मीद है। सिंचाई का विस्तार होने से किसानों को खेती के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गेहूं उत्पादक किसानों से सरकार ने 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा है। प्रदेश में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया गया है। सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिया गया है, जबकि किसान सम्मान निधि की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। लाड़ली बहनों को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

कवच योजना से किसानों को मिला बैंकिंग सहारा

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए लागू कवच योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से किसान दोबारा बैंक से ऋण और फसल ऋण ले सकते हैं। इससे किसानों की आर्थिक चिंता कम हुई है और वे फिर से बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक आसानी से पहुंचाई जाए। किसानों से बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से मिलने वाली कृषि संबंधी सलाह और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील भी की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही लाड़ली बहना योजना की राशि भी पात्र महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांवों, वार्डों, जनपद और जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकालने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

भर्ती और जनविश्वास अभियान पर भी जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस की भर्ती की गई है। सभी जिलों में पुलिस बैंड की सुविधा विकसित की जा रही है। राज्य में करीब 80 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जबकि लगभग 10 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की जा रही है। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी जारी है।

उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार अधिकारी-कर्मचारी जनविश्वास अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर सरकारी योजनाओं और कामकाज की स्थिति देखेंगे। शुक्रवार को कोई बैठक आयोजित नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और हलधर जयंती सहित आगामी पर्वों की शुभकामनाएं भी दीं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button