बैतूल अपडेट

Betul Murder Case: बैतूल हत्याकांड: एयरफोर्स चयनित मोहित की मौत पर नया मोड़, एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल

Betul Murder Case: New twist in the death of Mohit, who had been selected for the Air Force; SP personally visits the crime scene.

Betul Murder Case: बैतूल हत्याकांड: एयरफोर्स चयनित मोहित की मौत पर नया मोड़, एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल
Betul Murder Case: बैतूल हत्याकांड: एयरफोर्स चयनित मोहित की मौत पर नया मोड़, एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल

Betul Murder Case: बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली में एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा किए गए प्रारंभिक निरीक्षण में उसके गले में एल्युमिनीयम केबल कसी हुई पाई गई। जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। इस हत्याकांड को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकरण का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम पुसली निवासी 20 वर्षीय मोहित गलफट की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने घटनास्थल पर उपलब्ध परिस्थितियों एवं अब तक संकलित साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन कर विवेचना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

मंदिर जाने का निकला था घर से

फरियादी मंचित गलफट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र मोहित गलफट 25 जुलाई की रात्रि लगभग 8.30 बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर थाना आठनेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अलग-अलग जगह मिले जूता और मोबाइल

तलाश के दौरान खेतों एवं आसपास के सभी कुओं की जांच की गई जहां गुमशुदा बालक का जूता एवं मोबाइल अलग-अलग स्थान में प्राप्त हुआ। मामला संदिग्ध प्रकृति का होने एवं प्रकरण की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी आठनेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इस पर एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट आबिद अंसारी तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने कुएं में सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। वैधानिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गले में कसी हुई थी एल्युमिनीयम केबल

प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के गले में एल्युमिनीयम केबल कसी हुई पाई गई, जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ। आशंका है कि अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंका गया। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विवेचना की जा रही है तथा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

शीघ्र गिरफ्तारी के एसपी ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने थाना प्रभारी आठनेर को निर्देश दिए हैं कि प्रकरण की त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि इस घटना के संबंध में किसी के पास कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी, संदिग्ध गतिविधि अथवा उपयोगी साक्ष्य हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button