Betul Collector Review Meeting: बैतूल कलेक्टर सख्त: पीएम आवास योजना में लापरवाही पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर हटाने के निर्देश, सीईओ को चेतावनी
Betul Collector Review Meeting: Betul Collector takes a tough stance; orders removal of Block Coordinator for negligence regarding the PM Awas Yojana and issues a warning to the CEO.

Betul Collector Review Meeting: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में वीबीरामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास प्लस, अनुग्रह सहायता, संबल पंजीयन, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की जनपदवार प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम बोरदही, खेड़ी सांवलीगढ़, हीवरखेड़ एवं भौरा में कार्ययोजना के अनुसार पशुपालन, महिला एवं बाल विकास सहित संबंधित विभागों के समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।
- यह भी पढ़ें : MP SI Result Betul: गांव की बेटियों का कमाल, बैतूल की विशाखा और सारिका बनीं मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास प्लस के अंतर्गत आवास निर्माण में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने भैंसदेही विकासखंड के ब्लॉक कॉर्डिनेटर की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैंसदेही को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी समीक्षा बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चिचोली, घोड़ाडोंगरी एवं भीमपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी लंबित आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने अटल ग्राम सेवा सामुदायिक भवनों के स्वीकृत कार्यों को फर्नीचर की उपलब्धता सहित शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण में विलंब पर भीमपुर के सहायक यंत्री को एक वेतनवृद्धि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा घोड़ाडोंगरी जनपद की ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी एवं भैंसदेही जनपद के ग्राम खामला के सरपंचों को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Betul Love Affair Murder Case: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, कोर्ट ने महिला सहित तीन आरोपियों को सुनाई उम्रकैद
बैठक में कलेक्टर ने अनुग्रह सहायता, संबल पंजीयन एवं पेंशन के लंबित प्रकरणों की भी जनपदवार समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 15 दिनों में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा वीबीरामजी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



