बैतूल अपडेट

MP SI Result Betul: गांव की बेटियों का कमाल, बैतूल की विशाखा और सारिका बनीं मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर

MP SI Result (Betul): Rural women shine—Betul's Vishakha and Sarika become Madhya Pradesh Police Sub-Inspectors.

MP SI Result Betul: गांव की बेटियों का कमाल, बैतूल की विशाखा और सारिका बनीं मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर
MP SI Result Betul: गांव की बेटियों का कमाल, बैतूल की विशाखा और सारिका बनीं मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर

MP SI Result Betul: बैतूल। जिले की दो बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प के दम पर मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एमपी एसआई) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रघुकुल डिफेंस अकादमी बैतूल में तैयारी करने वाली ग्राम कोपरा की विशाखा नरवरे और ग्राम बिघवा, तहसील चिचोली की सारिका परते का अंतिम चयन सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। इनमें विशाखा ने ओबीसी वर्ग में पूरे मध्यप्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

रघुकुल डिफेंस अकादमी बैतूल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ग्राम कोपरा निवासी विशाखा नरवरे ने एमपी एसआई परीक्षा में चयन के साथ ओबीसी वर्ग में प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर बैतूल जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता के पीछे परिवार का विश्वास और लगातार मिला सहयोग अहम रहा। पिता मेघराज नरवरे, माता संगीता नरवरे, चाचा विजय नरवरे, चाची परिणीति विजय नरवरे, सुंदर्शन नरवरे एवं ममता सुंदर्शन नरवरे सहित पूरे परिवार ने हर परिस्थिति में विशाखा का हौसला बढ़ाया और उसके सपनों को पूरा करने में पूरा साथ दिया। परिवार का विश्वास और विशाखा की अथक मेहनत आज ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल गई।

इसी तरह ग्राम बिघवा, तहसील चिचोली की सारिका परते ने भी मध्यप्रदेश सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में अंतिम चयन प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सारिका के पिता साहबू परते और माता ममता परते ने बेटी के सपनों पर भरोसा जताते हुए हर कदम पर उसका उत्साहवर्धन किया। परिवार के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सारिका ने भी वह मुकाम हासिल किया, जहां अब वह सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं देंगी।

फौजी अशोक रघुवंशी का खुली आंखों से देखा सपना ला रहा रंग

रघुकुल डिफेंस अकादमी बैतूल के संस्थापक एवं पूर्व सैनिक फौजी अशोक रघुवंशी द्वारा वर्षों पहले जिले के गांव-गांव से युवाओं को वर्दी तक पहुंचाने का खुली आंखों से देखा गया सपना अब लगातार रंग ला रहा है। उनका संकल्प है कि आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के रास्ते में बाधा न बनें। इसी उद्देश्य से रघुकुल डिफेंस अकादमी में युवाओं को निःशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण के साथ इंटरव्यू की विशेष तैयारी भी कराई जाती है।

फौजी अशोक रघुवंशी का मानना है कि बैतूल जिले के अंतिम गांव में रहने वाले युवा को भी सही मार्गदर्शन, अनुशासन और अवसर मिले तो वह वर्दी पहनकर देश और प्रदेश की सेवा कर सकता है। इसी सोच के साथ उनका “हर घर से वर्दीधारी” मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है।

दोनों बेटियों ने रघुकुल डिफेंस अकादमी बैतूल के मैदान में अनुशासित तैयारी, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ सफलता अर्जित की। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि यदि परिवार बेटियों के सपनों पर विश्वास करे और उन्हें सही अवसर व मार्गदर्शन मिले, तो गांव की बेटियां भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

दोनों परिवारों ने सामाजिक सोच से ऊपर उठकर अपनी बेटियों के सपनों को प्राथमिकता दी और हर संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। बेटियों ने भी इस विश्वास को सफलता में बदलते हुए अपने माता-पिता, परिवार, गांव, समाज और पूरे बैतूल जिले का सम्मान बढ़ाया है। कल तक गांव की पगडंडियों और मैदान में अपने सपनों के लिए मेहनत करने वाली ये बेटियां अब सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर मध्यप्रदेश की सेवा करेंगी। उनकी उपलब्धि जिले के युवाओं और अभिभावकों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button